छेड़छाड़ के आरोप में साधु वेशधारी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पटेलनगर पुलिस ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाले एक साधु वेशधारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती को अकेला देखकर कर साधु ने जबरन घर में घुस कर छेड़छाड़ की।
पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी के अनुसार क्षेत्र के एक युवक ने शुक्रवार को तहरीर दी है। युवक का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मेरी बहन घर पर अकेली थी। इसी बीच एक साधु वेशधारी ने घर का दरवाजा खटखटाया और बहन के गेट खोलने पर जबरन घर में घुस गया। इसके बाद साधु ने बहन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहन के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने साधु को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की पहचान सुशल नाथ (50) पुत्र चंद्र नाथ निवासी पान सराय, यमुनानगर जगाधरी हरियाणा के रूप में हुई है।