फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक ने दी एआरएम को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के लिपिक के बारे में पुलिस को जानकारी देने पर लिपिक ने एआरएम को जान से मारने की धमकी दी है। इस पर एआरएम ने लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संजय गुप्ता परिवहन मुख्यालय में एआरएम (कार्मिक) के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पहले संजय गुप्ता के पास सहारनपुर एसएसपी ऑफिस से एक इंस्पेक्टर का फोन आया था। इंस्पेक्टर ने संजय से रुद्रपुर डिपो से संबद्ध चल रहे लिपिक विष्णु त्यागी के बारे में कुछ जानकारियां मांगी थीं। इस पर संजय ने इंस्पेक्टर को विष्णु त्यागी के विरुद्ध चल रही विभागीय जांच और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जानकारी दे दी। इसके बाद विष्णु त्यागी ने एआरएम संजय गुप्ता को फोन कर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दे डाली। एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि एआरएम संजय गुप्ता के आरोपों के आधार पर विष्णु त्यागी के खिलाफ वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें विष्णु त्यागी पहले सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उस दौरान उन पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे, जिनमें उनके खिलाफ जांच चल रही है। इन्हीं आरोपों के कारण विष्णु को लिपिक के तौर पर रुद्रपुर डिपो से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें