हल्द्वानी। नगर निगम कर्मचारी के बेटे ने पिता की कमाई को दोस्तों के साथ स्मैक में उड़ा दिया। कर्मचारी को इसका पता तब चला जब उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी। अलमारी खोली तो वहां से चार लाख रुपये गायब थे। इस पर उनके होश उड़ गए और उसने बेटे और उसके तीन साथियों पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच में पता चला कि बच्चों ने इन पैसों से स्मैक खरीद नशा किया है।
गांधीनगर निवासी एक नगर निगम कर्मी की पत्नी ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उनके घर की अलमारी से चार लाख रुपये गायब हो गए हैं। शक जताया कि बेटे के साथ उसके तीन दोस्तों ने ही पैसे चुराए हैं। थाने के उपनिरीक्षक ने कर्मचारी के बेटे से पूछताछ की, जिसके बाद उसके तीन साथियों को भी बुलाया। हालांकि पुलिस की जांच में पता चला कि बच्चों ने ही काफी पैसे का स्मैक खरीदकर उसका नशा किया है। बेटा नाबालिग है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। जांच से ही सही तथ्यों का पता चलेगा।
बेटे ने अपनी तीन दोस्तों की मदद से अलमारी से साफ कर दिए चार लाख रुपये