फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट नहीं चला तो बेचने लगे चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट नहीं चला तो बेचने लगे चरस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। चरस बेचने के आरोप में पुलिस ने दो रेस्टोरेंट संचालकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 200 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस दोनों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि दोनों को रेस्टोरेंट में नुकसान हुआ तो उन्होंने साथ मिलकर चरस बेचने का काम शुरू कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डालनवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक को रोका गया। इस बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब पूछताछ की तो दोनों सकपकाने लगे। इस पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम चतर सिंह पंवार निवासी ग्राम ठाडी ठंडी तहसील डुंडा जिला उत्तरकाशी और तिजेंद्र कुमार निवासी प्रगति विहार तरला अधोईवाला रायपुर बताए। चतर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह तीन माह पहले ही दुबई से लौटा था। वहां से लौटने के बाद जौलीग्रांट में रेस्टोरेंट खोल लिया। रेस्टोरेंट नहीं चला तो वह किसी और व्यापार की तलाश करने लगा। इस दौरान उसकी मुलाकात डालनवाला क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाने वाले जितेंद्र से हुई। दोनों ने चरस बेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीले पदार्थों के साथ दो दबोचे
क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने भी नशीले पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 80 नशीले इंजेक्शन, 888 नशीले कैप्सूल और 640 गोलियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नौशाद और मोहम्मद अहसान निवासी छोटा भारूवाला बताया है। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें