फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 में से 19 ने हासिल की ब्लैक बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
100 में से 19 ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। भाऊवाला स्थित दून हेरिटेज स्कूल में चल रही दिन दिवसीय कराटे कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। कड़े प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को अलग अलग वर्गों में ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्रदान की गई। सेमिनार में 100 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 19 छात्र ब्लैक बेल्ट हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन

उपाधि प्राप्त करने वालों में अजय गुरुंग, अमित चमोली, कृष्णा दुबे, आस्था शुक्ला, मैथली, ऋषभ, हितेष, आदित्या, दीक्षा, तनिषा, देवाशीष, कृतिका शाही, कार्तिक शाही शामिल रहे। राज जामवाल और दामन जामवाल ने प्रतिभागियों को कराटे की बारीकियां सिखाई। उन्होंने कहा कि कराटे खेल होने के साथ ही आत्मरक्षा की कला है। सभी को इसे सीखना चाहिए। उन्होंने खासकर छात्राओं के लिए इसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इसके प्रशिक्षण ने छात्रों का आत्म विश्वास भी बढ़ता है। शरीर स्वस्थ रहता है। एकाग्रता बढ़ती है। सेमिनार में 100 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 19 छात्र ब्लैक बेल्ट हासिल करने में सफल रहे। संचालन अमित चमोली ने किया। इस मौके पर अजय गुरुंग, आरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें