हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के हल्लू माजरा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बेटी को भगा ले जाने से गुस्साए एक मामा ने भांजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी मुजफ्फरनगर से गांव पहुंचा और भांजे मुफीद के पेट में चाकू घोंप दिया।
हमले में मुफीद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।