फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Uttarakhand: पैसे निकालने के लिए मदद मांगी, युवकों ने एटीएम बदला और पैसे लेकर हो गए फरार

Fri, 11 Mar 2022 05:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,कोटद्वार

सार

सीओ जीएल कोहली ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 27 फरवरी को भाबर के एक एटीएम में हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार भाबर में एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के दो लोगों को दबोच लिया गया है, जबकि तीसरा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दो आरोपियों से 27 एटीएम कार्ड, 10 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ जीएल कोहली ने मामले का खुलासा किया। बताया कि दिगंबर सिंह पुत्र निवासी दुर्गापुरी ने कोतवाली में एक तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने कहा कि गत 27 फरवरी को उनकी बेटी प्रीति रावत नजदीकी एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इस दौरान दो युवकों ने उसकी पैसा निकालने में मदद की।

पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली
इस दौरान उन्होंने एटीएम पिन की जानकारी हासिल की। बाद में दोनों ने उसे विश्वास में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। साथ ही उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results Live: सीएम धामी के इस्तीफे के बाद कुछ दिग्गजों की नजर कुर्सी पर तो किसी के मन मचल रहे मंत्री बनने के अरमान

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से सूचनाएं एकत्र की। पुलिस टीम ने मामले में आरोपी प्रवेश उर्फ पप्पू, लवकुश दोनों निवासी ग्राम महतौली थाना देवबंद जनपद सहारनपुर हाल निवास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को बृहस्पतिवार को सुखरो पुल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।

काला टेप लगाकर बाइक का रंग भी बदल डाला 
सीओ जीएल कोहली ने बताया कि आरोपियों से बरामद घटना में प्रयुक्त बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए बाइक के वास्तविक रंग को छुपाने के लिए पूरी बाइक को टेप से ढका हुआ था। बाइक नीले रंग की थी, लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने पूरी बाइक पर काला टेप लगाया हुआ था। 

इस तरह दिया धोखाधड़ी को अंजाम 
भाबर के जिस एटीएम में धोखाधड़ी हुई। वहां दो आरोपी हेलमेट लगाकर एटीएम के भीतर प्रवेश हुए। एटीएम से पैसे निकालते वक्त युवती मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थी और उसका ध्यान एटीएम पर नहीं था, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया। घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया। तीसरा आरोपी एटीएम के बाहर था।

तीनों युवक दो बाइकों से कोटद्वार पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने नजीबाबाद रोड स्थित एक एटीएम से 40 हजार रुपये की नकदी निकाली। दूसरी बार उन्होंने यमुनानगर के एटीएम से पैसे निकाले। सीओ जीएल कोहली ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी एटीएम के आसपास जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर निशाना बनाते थे, जो बुजुर्ग, महिला हो या जिनको एटीएम चलाना नहीं आता। साथ ही मौका देखकर पिन नंबर की जानकारी हासिल कर और एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें