फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कोच अवतार रुड़की में तराश रहे क्रिकेट के खिलाड़ी, ऋषभ पंत, आकाश मधवाल, राजन कुमार ने सीखे हैं गुर

Fri, 27 Feb 2026 02:51 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

क्रिकेट कोच अवतार सिंह रुड़की में क्रिकेट के खिलाड़ी तराश रहे हैं। इंडिया टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत, आकाश मधवाल, राजन कुमार जैसे खिलाड़ियों ने उनसे गुर सीखे हैं।

विज्ञापन
क्रिकेट कोच अवतार सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट कोच अवतार सिंह के मार्गदर्शन में निखरकर रुड़की के खिलाड़ियों ने शहर और देश का नाम रोशन किया है। उनकी एकेडमी में भारतीय टीम में शामिल क्रिकेटर ऋषभ पंत, आकाश मधवाल और राजन कुमार ने क्रिकेट के गुर सीखे। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से रुड़की ही नहीं पूरे उत्तराखंड को गर्व है। सैंकड़ों खिलाड़ियों मेडल और इनाम भी मिल चुके हैं।

रुड़की के गोविंद नगर निवासी क्रिकेट कोच अवतार सिंह ने बताया कि करीब 35 वर्षों से क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग से पहचान बना चुके हैं। आकाश मधवाल ने तेज गेंदबाजी से अपनी अलग छाप छोड़ी है। वहीं राजन कुमार और मानसी जोशी ने भी क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun:  'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू संगठन ने एलिवेटेड रोड पर लिखा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

कोच अवतार सिंह ने कहा कि मेरे लिए इससे बड़ी उपलब्धि कोई नहीं हो सकती कि मेरे बच्चे देश के लिए खेल रहे हैं। जब ये छोटे थे तब से मैंने इनमें जुनून देखा था। संसाधन कम थे लेकिन इनके हौसले बहुत बड़े थे। आज इनकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, अनुशासन और चरित्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों को यही सिखाया कि मैदान पर प्रदर्शन के साथ-साथ व्यवहार भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें