फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: इस वर्ष 19 अप्रैल से निकलेगी गोल्ज्यू यात्रा, कार्यक्रम की रूपरेखा तय, संघ के पदाधिकारी हुए शामिल

Fri, 27 Feb 2026 02:40 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

इस वर्ष 19 अप्रैल से गोल्ज्यू यात्रा निकलेगी। बैठक करकार्यक्रम की रूपरेखा  बनाई गई।

 

विज्ञापन
गोल्ज्यू देवता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी धरोहर न्यास की ओर से इस वर्ष भी श्री गोल्ज्यू यात्रा पूरे प्रदेश में निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस वर्ष यात्रा 19 अप्रैल से नौ मई के बीच निकाली जाएगी।

यह यात्रा उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद के प्रमुख तीर्थ, सिद्ध पीठ और धार्मिक स्थलों से होते हुए लगभग 3500 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। गोल्ज्यू महाराज के मुख्य स्थान चंपावत से शुरू होकर यात्रा को वहीं पर विश्राम दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य अपनी धरोहर संस्था कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू संगठन ने एलिवेटेड रोड पर लिखा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इसमें नीलम ध्यानी ने गढ़वाली भाषा में उत्तराखंड के आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और गढ़वाल मंडल के तीर्थ की महात्म्य बताया। इसके साथ ही सरिता जोशी ने मानस खंड के विभिन्न सांस्कृतिक प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें