फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के युवाओं में बरकरार सेना का जुनून

Fri, 13 Jun 2014 01:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना को सर्वाधिक अफसर देने में उत्तरप्रदेश देश में सबसे आगे है। बीते पांच वर्ष में 12 सौ से अधिक अफसर उत्तरप्रदेश ने दिए हैं।
विज्ञापन


14 जून को पासिंग आउट परेड में सर्वाधिक यूपी के 121, दूसरे स्थान पर हरियाणा के 62 और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड के 57 कैडेट्स भारतीय सेना में अफसर बनेंगे।

भारतीय सेना को 636 नए अफसर मिलने जा रहे हैं। अकादमी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शनिवार को जेंटलमेन कैडेट्स को लेफ्टिनेंट का रैंक मिलेगा।

64 विदेशी सैनिक भी शामिल
पासिंग आउट परेड में 134 नियमित कोर्स (आर्मी कैडेट कालेज, एनडीए और सीडीएसई) के 385, टेक्निकल ग्रुप के 179 और टेक्किल एंट्री स्कीम के 72 कैडेट्स शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 64 विदेशी कैडेट्स पास आउट होंगे, जिसमें सर्वाधिक अफगानिस्तान के 50 कैडेट्स हैं।

उत्तराखंड से 119 जेंटलमैन बनेंगे अधिकारी
सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तरप्रदेश से 121 युवा सैन्य अफसर सेना को मिलेंगे, जबकि छोटे राज्य हरियाणा और उत्तराखंड में सेना के प्रति आकर्षण बरकरार है।
विज्ञापन


दोनों पड़ोसी राज्यों से 119 सैन्य अफसर सेना में शामिल होंगे। चौथे स्थान पर बिहार से चालीस कैडेट और पांचवें स्थान पर राजधानी दिल्ली से 37 कैडेट भारतीय सेना को मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें