बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विकासनगर पुलिस ने पूर्व में संरक्षित पशु वध, पशु क्रूरता और पशु चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी है।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार रात क्षेत्र में दबिश देकर पुराने आरोपियों को आवश्यक हिदायत दी गई है। पुलिस दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पर्व को शांति और सौहार्दपूर्वक संपन्न कराने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की जा रही है।
पुलिस सभी समुदाय के लोगों के साथ गोष्ठियां कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। क्षेत्र की सीमाओं पर भी सघन वाहन चेकिंग जारी है।