एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सैनी ने बताया कि इस पुल के बराबर में एक छोटी पुरानी पुलिया भी है। चूंकि, अब पुलिया पर आवाजाही नहीं है तो लगातार पानी रिसाव होने से यह ढह गई। इससे पानी एक जगह इकट्ठा हो गया और अप्रोच रोड की मिट्टी को नीचे से काटने लगा। इससे इससे रोड और दीवार में दरारें आई हैं।
पेयजल लाइन भी टूटी है
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने वहां पर जल संस्थान के अधिकारियों को भी बुलाया। नाले के ऊपर से गुजर रहे पेयजल लाइन के पाइप भी काफी समय से रिस रहे हैं। इन पाइपों से भी सड़क के नीचे मिट्टी में पानी समा रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों ने भी इन पाइपों को ठीक कराने का आश्वासन दिया है।