फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPU टीम को घसीटती चली गई यूटिलिटी

Sun, 22 Feb 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों का पीछा करने के दौरान पसीपीयू टीम को एक यूटिलिटी ने टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे दारोगा और सिपाही हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उधर, बाइकसवार युवक भाग निकले। यूटिलिटी चालक दबोचा गया।
विज्ञापन


संदिग्धों का पीछा करते वक्त मारी टक्कर
दून सिटी पेट्रोल यूनिट के दारोगा नरेश भौंर्याल और सिपाही मानवेंद्र शाह शुक्रवार दोपहर दो बजे राजपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों को उन्होंने रोका तो वे कैनाल रोड की ओर भाग निकले।

सीपीयू टीम ने संदिग्ध मानकर उनका पीछा किया। इस बीच पीछे से आई तेजरफ्तार यूटिलिटी ने सीपीयू टीम की बाइक को टक्कर मार दी। टीम बाइक संग सड़क पर घिसटते चले गए। बाइकसवार तीनों युवक और यूटिलिटी चालक भाग निकले।
विज्ञापन


एक की हालत गंभीर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिनर्जी अस्पताल पहुंचाया। उधर, राजपुर पुलिस ने यूटिलिटी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक यातायात अस्पताल पहुंचे। वहां मानवेंद्र की हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जबकि दारोगा नरेश के घुटने की हड्डी टूट गई है। हेलमेट पहने होने के कारण दोनों के सिर पर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें