फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगुनाह संग ऐसी बर्बरता देख उठ जाएगा पुलिस से भरोसा, तस्वीरें देखें...

Sun, 18 Sep 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
police
उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया। यहां सीपीयू ने बिना किसी गलती के दो भाईयों को खूब पीटा। तस्वीरों में देखें पुलिस का बर्बर चेहरा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
police
सीपीयू ने नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान छात्र सहित दो युवकों को पीटने के बाद उनकी गाड़ियों का चालान कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
police
छात्र की पिटाई की क्लीपिंग व्हाट्सऐप पर वायरल हो गई है। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 

4 of 8
police
कुसुमखेड़ा निवासी विनोद उप्रेती एमबीपीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्त की बुलेट मोटरसाइकिल से छोटे भाई अंकित के साथ नैनीताल जा रहा था। काठगोदाम पुलिस चौकी के समीप चेकिंग के लिए
 
विज्ञापन

5 of 8
police
सीपीयू ने उसे रोक लिया। छात्र का कहना है कि उसके पास वाहन के कागजात, डीएल और हेलमेट था। बावजूद इसके सीपीयू उसका चालान करने लगी। छात्र का आरोप है कि उसने सीपीयू से चालान का कारण पूछा तो दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी। 
 
विज्ञापन

6 of 8
police
इसके बाद 400 रुपए का चालान कर दिया। इस बीच उसके दोस्तों ने मोबाइल से पिटाई की क्लीपिंग बना ली । चालान जमा करने के बाद छात्र ने आपबीती अपने साथियों को सुनाई।
 
विज्ञापन

7 of 8
police
एक सिडकुल कर्मी ने भी सीपीयू पर पिटाई का आरोप लगाया है। सितारगंज निवासी गौरव वर्मा एक बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी करता है। शनिवार को वह बाइक से अपने दोस्त विदित शर्मा के साथ नैनीताल जा रहा था। नैनीताल रोड पर सीपीयू ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया।
 
विज्ञापन

8 of 8
police
सीपीयू ने बाइक के आगे नंबर नहीं लिखा होने पर चालान किया। गौरव का आरोप है कि पूछने पर सीपीयू ने उसके ऊपर हाथ छोड़ा। दोनों युवक पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने आए थे लेकिन अधिकारियों के नहीं मिलने पर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें