फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड टीके खत्म, टीकाकरण केंद्रों से बैरंग लौटे लोग

विज्ञापन
हरिद्वार बाई रोड स्थित राधा स्वामी सतसंग भवन में महिला को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। एक तरफ केंद्र सरकार राज्यों के जरिए कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए तमाम कदम उठा रही है। वही जिले में टीके का संकट खड़ा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार जिले में बुधवार को ही कोविशील्ड टीके खत्म हो गए। ऐसे में कई केंद्रों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक कोविशील्ड टीके की कुछ डोज बची हैं जो एनआरआई और बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं (धात्री) के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिर्फ हरिद्वार रोड स्थित राधास्वामी सत्संग भवन में स्थापित जंबो टीकाकरण केंद्र में ही एनआरआई और धात्री महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान जिले के तमाम टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो पाएगा। डॉ. पांडे के मुताबिक स्वास्थ्य निदेशालय स्तर से कोविशील्ड टीके की अतिरिक्त डोज मंगाई गई हैं। कोविशील्ड टीका मुहैया होते ही लोगों को टीके की डोज लगानी शुरू कर दी जाएगी।
जिले में 10500 लोगों का टीकाकरण
डॉ. सुधीर पांडे ने बताया कि बुधवार को पूरे जिले में 10500 लोगों का टीकाकरण किया गया। फिलहाल जिले में सिर्फ एक दिन के टीकाकरण के लिए ही कोवैक्सीन की डोज बची है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके की डोज मुहैया कराई जाएगी। टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा सके इसके लिए पूरे जिले में 107 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। इनमें 21 केंद्र निजी अस्पतालों में हैं जबकि 86 टीकाकरण केंद्र सरकारी अस्पतालों में संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें