फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: बिहार सरकार भेजेगी पैसे, ये सुनकर खाता खुलवाने दौड़ पड़े मजदूर

Thu, 23 Apr 2020 03:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
खाता खुलवाने को जीपीओ में उमड़ी बिहार मूल के श्रमिको की भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही अचानक देहरादून के जनरल पोस्ट ऑफिस में लंबी लाइन लगना शुरू हो गई। सैकड़ों लोग खाता खुलवाने के लिये पहुंच गए। इन लोगों के अनुसार उन्हें बताया गया है कि जिसके पास खाता नहीं है वह पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा ले, जल्द ही बिहार सरकार उनके लिए पैसा भेजेगी। ताकि, बाहरी राज्यों में बिहार के मजदूरों को लॉक डाउन में कोई दिक्कत ना हो।

विज्ञापन


इधर, पोस्ट ऑफिस के अफसरों  को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि असल में ये किस योजना या घोषणा विशेष के क्रम में खाता खुलवाने पहुंचे हैं। चूंकि, बैंक में खाते खुल नहीं रहे सो इन लोगों के आग्रह पर यहां खाते खोले जा रहे हैं, अभी तक तीन दिनों में 150 से अधिक लोगों ने खाते खुलवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें