कोरोना लॉकडाउन के बीच दिन-रात जनता की सेवा में जुटी देहरादून पुलिस के डीआईजी अरुण मोहन जोशी आज दोपहर 1:30 बजे अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज पर लाइव जुड़े।
इस दौरान उन्होंने न केवल पुलिस के कोरोना को लेकर लागू किए गए एक्शन प्लान के बारे में जानकारी दी, बल्कि लाइव के दौरान आने वाले जनता के चुनिंदा सवालों के जवाब भी दिए। वह करीब 20 मिनट के लिए लाइव रहे। इस दौरान करीब साढ़े सात हजार लोगों ने उन्हें फेसबुक पर लाइव सुना। उनके साथ होने वाली पूरी बातचीत अमर उजाला समाचार पत्र के शुक्रवार के अंक में प्रकाशित की जाएगी।
आप लाइव देखने के लिए अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर जा सकते हैं। या फिर फेसबुक की सर्च बार में
Amar Ujala Dehradun लिखकर भी पेज सर्च कर सकते हैं।