फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन लेने के बाद मकान बेचकर फरार दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दंपती ने पहले मकान बनाने के लिए लोन लिया और फिर लोन बिना चुकाए उसे बेच दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पिछले दिनों विजय भूषण पांडेय निवासी कोर्ट कंपाउंड ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि राजीव आहूजा निवासी फ्लोरिडा सेक्टर फरीदाबाद और उसकी पत्नी रितु आहूजा ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से मकान बनाने के लिए लोन लिया और फिर उसे चुकाया ही नहीं। इसके बाद लोन की बात छुपाते हुए मकान बेच दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आहूजा दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें