फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दंपति की मौत

Fri, 05 May 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौगांव 
विज्ञापन
accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देहरादून से मोरी आ रही एक कार यमुनोत्री हाईवे पर सारीगाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। नैटवाड़ मोरी निवासी राजेंद्र जैन (57) पुत्र जयपाल जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन (48) अपनी कार से देहरादून से मोरी आ रहे थे।
विज्ञापन


तभी अपराह्न करीब तीन बजे डामटा सारी गाड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजेंद्र जैन की नैटवाड़ मोरी में दुकान है।

मौके पर पहुंची डामटा और नौगांव की पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि संभवत: ओवर स्पीड में यह हादसा हुआ हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में दंपति और बेटी घायल

लंबगांव-रजाखेत मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती किया गया है। 

बृहस्पतिवार अपराह्न डेढ़ बजे उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही एक कार भोनियाड़ा के पास अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 108 सेवा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दुर्घटना में उत्तरकाशी ज्ञानसू निवासी विशंबर प्रसाद (48) उनकी पत्नी प्रतिमा देवी (45) और बेटी अंकिता (18) घायल हो गई। अंकिता के सिर पर अधिक चोटें आई है। ये लोग उत्तरकाशी से रिश्तेदारी में श्रीनगर जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें