देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने सोमवार को हिंदू नेशनल स्कूल लक्ष्मण चौक में सोमवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य वक्ता के रूप में ‘आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी मुख्यधारा’ विषय पर विचार व्यक्त किए।
मेयर ने कहा कि आज की विचारधारा समांतर रूप से सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र पर चलकर भारत की एकता, अखंडता व संप्रभुता को अधिक मजबूती दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत निश्चित रूप से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनिल नंदा ने ‘हमारा विचार, परिवार, हमारी कार्य पद्धती और संगठन संरचना में हमारी भूमिका’ पर विचार रखे। आदित्य चौहान ने सोशल मीडिया का उपयोग एवं व्यक्ति विकास और विधायक खजान दास ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। हरीश डोरा, आशीष नागरथ, ओम प्रकाश, प्रजापति मंडल ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया। इसमें नरेश चंदोक, प्रमोद भट्ट विमला थपलियाल, किरण सुंद्रियाल, मीना कपूर, ममता गर्ग, सोमा मणि मंच द्वारा शॉल ओढ़ाकरकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोराजी, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मंडल महामंत्री अरुण खरबंदा, विपिन खंडूरी आदि उपस्थित रहे।