फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। नौ महीने पहले स्कूल में बच्चे की पिटाई मामले में कोर्ट के आदेश पर शिक्षक और स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला डालनवाला थाना क्षेत्र के करनपुर स्थित स्कूल का है। छात्र एलकेजी में पढ़ता है। छात्र के पिता ने कोर्ट को बताया कि स्कूल के शिक्षक सचित छिब्बर ने उनके पुत्र की बुरी तरह पिटाई की थी। इसका पता छात्र के बड़े भाई को लगा तो उसने यह जानकारी दी। पिता ने इसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल से की, लेकिन वह उल्टे उसे ही धमकाने लगीं। यह भी कहा कि वह टीसी नहीं देंगी और स्कूल से बच्चे को निकाल देंगी। छात्र के पिता के अनुसार यह शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर डालनवाला थाने में सचित छिब्बर, प्रिंसिपल, एमडी आदि अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें