फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने फिर लगाया ट्रैक्टर-ट्रॉली में घपले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सालावाला वार्ड के पार्षद भूपेंद्र कठैत ने सोमवार को जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद फिर से ट्रैक्टर ट्रॉली में घपले का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को ज्ञापन देकर टेंडर निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद ने ट्रैक्टर-ट्राली के नंबर, फिटनेस, टैक्स, इंश्योरेंस दिखाने, चक्करों का प्रूफ, पहले और वर्तमान में कितना कूड़ा उठाया जा रहा है। कार्य के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के निगम ने खड़े न होने आदि की जानकारी मांगी है। बता दें, सितंबर में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षद ने कूड़ा उठान में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा घपला करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उप नगर आयुक्त ने पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों के बिंदुओं की जांच की थी। इसमें उनके आरोप सही नहीं पाए गए। इसके बाद ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें