स्वस्थ होने के बाद दोनों ने स्टाफ को बताया कि वह दोनों यहां कारगी ग्रांट की मस्जिदों में ठहरे थे। 18 मार्च को वह यहां आए थे और 31 मार्च को उन्हें क्वारंटीन किया गया था। तीन अप्रैल को संक्रमण होने पर उन्हें अस्पताल में
भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों और अन्य स्टाफ का पूरा सहयोग मिला।
डॉक्टरों व स्टाफ की सलाह मानते गए और आज ठीक हो गए हैं। मोहाली के जमाती ने कहा कि वह मोबाइल नहीं रखते हैं, जबकि मध्य प्रदेश के जमाती का कहना था कि वह लगातार परिवार से बातें कर रहे थे। वह एक साल की जमात में आए हैं। वार्ड में वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ते थे।
आठ मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
जिले में अब तक कोरोना के आठ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें दून अस्पताल में अब तक कोरोना के सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि एक मरीज सूबेदार सैन्य अस्पताल से स्वस्थ होकर गए हैं। दून अस्पताल में अब नौ पुरुष और चार गर्भवती महिलाएं कोरोना संदिग्ध मरीज के रूप में भर्ती हैं।