फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : उत्तराखंड में अब तीन और लैब में होगी जांच, केंद्र से मिली अनुमति

Tue, 14 Apr 2020 12:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए अब प्रदेश में तीन और लैब जांच शुरू करेंंगी। केंद्र सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज के अलावा प्राइवेट संस्थान अहूजा लैब और  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) को सैंपल जांचने की अनुमति प्रदान कर दी है। अभी तक एम्स ऋषिकेश और हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ही कोरोना सैंपल जांच की सुविधा थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले 100 घंटों से उत्तराखंड में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। अब सरकार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाने जा रही है। केंद्र को प्रदेश ने प्रस्ताव भेजा था, जिसे अनुमति मिल गई है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की लैब को भी अनुमति देेने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सचिवालय पहुंचकर कामकाज किया

वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय पहुंचकर कामकाज किया। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सचिवालय समेत सरकारी कार्यालय खुलेंगे।

सामान्य प्रसव वाली महिलाओं को गांधी शताब्दी और कोरोनेशन अस्पताल में ही प्रसव के लिए ले जाया जाएगा। इसके अलावा जटिल प्रसव महंत इंदिरेश अस्पताल में होंगे। ये आदेश जिलाधिकारी ने जारी कर दिए हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कॉर्डलेस फोन दिए जा रहे हैं। 

प्रशासन नेे मसूरी में मुजफ्फरनगर और यमुनानगर से आए दो लोगों और एक महिला को होम क्वारंटीन किया है। इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें