फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा, सभी जिलों में की गई आपूर्ति

Tue, 14 Apr 2020 02:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में दवा का पर्याप्त स्टॉक, जिलों को की गई आपूर्ति
  • केंद्र की अधिकृत कंपनी से समय पर मंगा ली गई थी टैबलेट
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा का पर्याप्त स्टॉक है। विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को इस दवा की आपूर्ति कर दी है। विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि कोई भी व्यक्ति या मरीज अपनी मर्जी से हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा को न ले। डॉक्टर के परामर्श पर ही दवा दी जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की मांग बढ़ गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते इस दवा का इंतजाम कर लिया था। केंद्र की अधिकृत कंपनी से मिली पांच लाख टैबलेट सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि मलेरिया के इलाज में प्रयोग की जाने वाली इस दवा को कोरोना के बचाव में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि प्रदेश में हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों को दवा उपलब्ध करा दी गई है। महानिदेशक ने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा किसी भी मरीज को नहीं दी जाएगी। चाहे वह कोरोना से संक्रमित क्यों न हो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डॉक्टर के परामर्श पर ही दवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें