फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: उत्तराखंड डीजी ने जारी किए आदेश, 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को फ्रंटलाइन ड्यूटी से हटाएं

Thu, 30 Apr 2020 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डीजी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि प्रदेश में 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को फ्रन्टलाइन ड्यूटी नहीं दी जाए।

विज्ञापन


उन्होंने इससे पहले भी सभी जिला प्रभारियों को एडवाइजरी जारी कर कहा था कि लॉकडाउन के दौरान 55 वर्ष से अधिक उम्र के कार्मिकों को केवल ऐसे स्थानों पर ड्यूटी दी जाए जहां पर वे कम से कम आम जनमानस के सम्पर्क में आएं।

अधिक उम्र होने पर व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और उनके संक्रमित होने की अधिक सम्भावना रहती है। ऐसे कार्मिकों से केवल कार्यालय की ही ड्यूटी कराई जाए। लेकिन इसके बाद भी अभी तक 384 पुलिसकर्मी फ्रन्टलाइन में ड्यूटी कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने गुरुवार को दोबारा आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं का रोजाना सम्मान करेगी पुलिस

पुलिस महकमा कोरोना से जंग में फ्रंट पर काम करने वाले पुलिसकर्मी और समाजसेवा में उल्लेखनीय काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स को रोजाना सम्मानित करेगी। साथ ही उत्कृष्ट काम करने वालों को स्वतंत्रता दिवस की परेड में सम्मानित कराया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी रात-दिन ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि समस्त जनपद प्रभारियों को कोरोना ड्यूटी में नियुक्त एक पुलिसकर्मी और उल्लेखनीय कार्य करने के वाले एक समाजसेवी को कोरोना वॉरियर्स के रूप में प्रतिदिन सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची भी मांगी गई है, जिन्हें 15 अगस्त की परेड में  सम्मानित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें