लॉ़कडाउन के बीच रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के हसनपुर मदनपुर निवासी छह लोग 10 दिन पूर्व दिल्ली से लौटे थे। सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया था।
विभागीय टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन इसी बीच चकमा देकर सभी लोग क्वारंटीन का समय पूरा होने के चार दिन पहले ही दिल्ली रवाना हो गए। गुरुवार को विभागीय अधिकारी गांव में निगरानी करने पहुंचे तो सभी के फरार होने की जानकारी मिली।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि छह लोगों ने महामारी एक्ट का उल्लंघन किया है। आरोपी हिमांशु, स्वाति, आयशा, रूबी, शिवानी और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।