फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock-5.0 In Uttarakhand: 15 अक्तूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, नई फिल्मों के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 08 Oct 2020 11:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शुरुआती दिनों में कोई बड़ी फिल्म नहीं हो रही रिलीज, पहले की रिलीज फिल्में ही दिखाई जाएंगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार की नई गाइडलाइन के बाद अगले सप्ताह से शहर में सिनेमाघरों को खोलने की तैयारी चल रही है। अब सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में फिर से रौनक होगी। हालांकि, शुरुआती दिनों में कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। पहले रिलीज हुई फिल्में ही चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


15 अक्तूबर से शहर में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स खोलने की तैयारी है। इसके लिए सैनिटाइजेशन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। राजपुर रोड स्थित एक मल्टीप्लेक्स के मालिक सुयश अग्रवाल ने बताया कि सिनेमाघरों में डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से फिल्में चलाई जाएंगी।


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: प्रदेश में स्कूल कब से खुलेंगे इस पर कैबिनेट बैठक में होगा फैसला 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मल्टीप्लेक्स संचालक अपनी इच्छा से भी फिल्में चला सकेंगे। नई फिल्म रिलीज होने पर ही सभी जगह एक फिल्म लगेगी। 

टिकट के दाम कम करने पर विचार 
सुयश अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती दिनों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। साथ ही कोरोना की चुनौती से भी व्यवसाय पर असर पड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए वह लोगों को मल्टीप्लेक्स की ओर आकर्षित करने के लिए टिकट के दाम में थोड़ी रियायत देने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें