फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: राज्यपाल ने रेडक्रॉस के प्रयासों को सराहा, कहा- अब और बढ़ी जिम्मेदारी

Fri, 07 May 2021 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्यपाल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस स्वयंसेवियों की ओर से किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की सराहना की और कहा कि वैश्विक मानव सेवा को समर्पित रेडक्रॉस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्वभर में सम्मानित स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए रेडक्रॉस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस स्वयंसेवियों की ओर से किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की सराहना की और कहा कि वैश्विक मानव सेवा को समर्पित रेडक्रॉस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्वभर में सम्मानित स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


आपदाओं के समय रेडक्रॉस ने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेडक्रॉस संस्था का दायित्व वर्तमान कोविड संकटकाल में और अधिक बढ़ गया है। राज्य में रेडक्रॉस की ओर से कोविड-19 रोकथाम एवं बचाव में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 9642 नए संक्रमित मिले, 137 की मौत, एक्टिव केस 67 हजार पार
विज्ञापन


रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों की ओर से मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने तथा जन जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। कहा कि वर्तमान में नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों को प्लाज्मा दान करने हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए। रेडक्रॉस इकाइयां प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


उत्तराखंड: पहाड़ों में बेकाबू होता जा रहा कोरोना, बीते एक हफ्ते में मिले 12521 संक्रमित मरीज 

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में बताया 
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शुक्रवार को राजभवन में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुलाकात कर राज्य में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी। राजभवन से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच कोविड प्रबंधन को लेकर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें