फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 11 नए संक्रमित मिले, 25 हुए ठीक, सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 185 हुई

Wed, 30 Mar 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश के चार जिलों में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में चार, अल्मोड़ा व पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि नौ जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मंगलवार को फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 11 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 25 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 185 हो गई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92145 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 3666 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में चार, अल्मोड़ा व पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। नौ जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 25 मरीज ठीक हुए हैं।

ये भी पढ़ें...मिसाल: किराए पर कमरा और डोली का सहारा, दिव्यांग बहन को ऐसे बोर्ड परीक्षा दिला रहा भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलाकर 88475 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में रोजाना अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामलों का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। वर्तमान में 185 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें