फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: छह नए संक्रमित मिले, एक मरीज ने तोड़ा दम, प्रदेश में रिकवरी दर 96.1 और संक्रमण दर 0.48 प्रतिशत दर्ज

Fri, 22 Apr 2022 12:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बाकी 12 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। सेना अस्पताल देहरादून में भर्ती एक कोरोना मरीज ने दमतोड़ा है। अब तक 88735 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। एक संक्रमित ठीक हुआ है। वर्तमान में 44 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92269 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1247 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बाकी 12 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। सेना अस्पताल देहरादून में भर्ती एक कोरोना मरीज ने दमतोड़ा है। अब तक 88735 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...बारिश का येलो अलर्ट: दो-तीन दिन मौसम में दिखेगा बदलाव, बिजली गिरने के आसार, यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घट रही है। सात जिलों में 40 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.1 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.48 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें