प्रदेश में पिछले दो महीने के बाद रविवार को एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले मिले थे।देहरादून जिला फिर से संक्रमण का हॉट स्पॉट बन रहा है। तीन दिनों में जिले की संक्रमण दर 8 प्रतिशत से ऊपर है।
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 46 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 62 मरीज ठीक हुए हैं। 343 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 557 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में 46 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
देहरादून जिले में 30, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 343 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि प्रदेश में पिछले दो महीने के बाद रविवार को एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले मिले थे।
देहरादून जिला फिर से संक्रमण का हॉट स्पॉट बन रहा है। तीन दिनों में जिले की संक्रमण दर 8 प्रतिशत से ऊपर है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 67 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं।