फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे के भीतर दो जिलों में मिले सिर्फ दो संक्रमित, रिकवरी दर 96.05 और संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत दर्ज

Wed, 13 Apr 2022 01:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य के केवल दो जिलों में मिले दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर दो जिलों में सिर्फ दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। 157 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92208 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 934 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोई भी मौत का मामला सामने नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। 

देहरादून और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 11 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। सात मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88568 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.05 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में तोड़फोड़ मामला:  पुजारी व श्रद्धालुओं का सड़कों पर जुलूस प्रदर्शन, बाजार बंद, गोपीनाथ मंदिर में महापंचायत
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें