फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: चार जिलों में पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित,11 हुए ठीक, 181 का चल रहा इलाज

Tue, 05 Apr 2022 12:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दो, देहरादून, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। नौ जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला है। जबकि 11 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88516 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले और मरीजों की मौतें स्थिर हो गई हैं। बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में पांच लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 11 मरीज ठीक हुए हैं। 181 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92183 हो गई है।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 2143 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में सिर्फ पांच संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार जिले में दो, देहरादून, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। नौ जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला है, 11 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88516 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

ये भी पढ़ें...सीएम पुष्कर धामी हुए अफसरों पर फायर: बोले-पांच महीने का सीएम नहीं हूं, काम करना ही होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 181 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। पौड़ी और टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। जबकि अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर, चमोली में एक-एक और चंपावत व उत्तरकाशी जिले में तीन-तीन सक्रिय मरीज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें