फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में मिले 54 नए संक्रमित, 27 हुए ठीक, 323 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Sun, 03 Jul 2022 12:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन की अनुसार प्रदेश में 27 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। जिससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 3.21 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.81 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 54 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि 27 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 323 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1628 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 30 लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


नैनीताल व उत्तरकाशी में सात-सात, हरिद्वार में छह, चमोली में दो, ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मामले सामने आए। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 27 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। जिससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Weather Update: प्रदेश की सड़कों पर कहर बनकर टूटा मानसून, आज चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जिलों में 323 संक्रमितों को इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। रुद्रप्रयाग जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 3.21 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.81 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें