बनभूलपुरा में एक जमाती समेत दो लोगों के बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पुलिस ने रात में ही 12 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम की सलाह पर उठाकर क्वारंटीन में भेज दिया। सुबह पांच और लोगों को क्वारंटीन में भेजा गया। इस तरह से 12 घंटे के अंदर 17 लोग क्वारंटीन किए गए। आठ घरों के लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है।
पांच युवक घरों से बाहर निकले, मुकदमा दर्ज
बनभूलपुरा थाने के उपनिरीक्षक संजीत राठौर बुधवार रात पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांधीनगर में पांच लोग बातचीत कर रहे थे। पुलिस को देख चार मौके से भाग गए, लेकिन पुलिस ने कब्रिस्तान गेट निवासी अरुण को पकड़ लिया। पुलिस ने अरुण सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।