फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Lockdown : लॉकडाउन में मोबाइल, टीवी के अधिक उपयोग से बढ़ा कंधे, गर्दन और कमर का दर्द

Fri, 05 Jun 2020 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रोहित भट्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अधिकतर लोग अधिकांश समय टीवी, मोबाइल आदि पर बिता रहे हैं। अत्यधिक उपयोग से कई रोग बढ़ने की भी संभावना अधिक हो गई है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: बृहस्पतिवार को प्रदेश में मिले 68 कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या हुई 1153

जिला अस्पताल अल्मोड़ा के फिजियोथेरेपी सेंटर में मई के महीने में सर्वाधिक कंधा, गर्दन और कमर दर्द से पीडि़त रोगी उपचार के लिए पहुुंचे। इससे पूर्व लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अप्रैल माह तक थेरेपी सेंटर पूरी तरह से बंद था, लेकिन अब फिर से केंद्र चलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान घरों में अधिकांश लोगों ने मोबाइल, टीवी आदि में ही अपना समय गुजारा। मनोरंजन के लिए बेहतरीन साधन टीवी, मोबाइल के अधिक इस्तेमाल का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। मार्च के दूसरे पखवाड़े से शुरू होकर मई तक लॉकडाउन में लोग घरों में ही थे।

विज्ञापन

मई के महीने में 360 रोगी थेरेपी के लिए पहुंचे

लगभग दो माह के समय में इन चीजों का अधिक उपयोग करने से लोगों को गर्दन दर्द, कंधा दर्द, बदन दर्द की शिकायत बढऩे लगी हैं। जिला अस्पातल की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. चारुल महेश्वरी ने बताया कि 22 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अप्रैल माह तक केंद्र बंद था।

इधर, चार मई को सेंटर फिर से शुरू हुआ। जिसके बाद से मई के महीने में 360 रोगी थेरेपी के लिए पहुंचे। इससे पूर्व सामान्य स्थिति में विभिन्न रोगों के 500 से अधिक रोगी पहुंचते थे। मई के महीने में रोगियों की संख्या घटी है, लेकिन अधिकांश रोगी कंधा, गर्दन और कमर दर्द के हैं।

टीवी, मोबाइल के अधिक उपयोग से गर्दन और कंधा दर्द बढऩे के आसार हैं। वहीं लॉकडाउन में घरों के कार्य निपटाने, भारी सामान उठाने पर लोगों को कमर दर्द की शिकायत बढऩे के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें