फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LockDown Uttarakhand: लोग बोले हम पीएम माेदी के साथ, देश के लिए पीछे नहीं हटेंगे, सीएम ने भी की सहयोग की अपील

Tue, 24 Mar 2020 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम नरेंद्र मोदी की मुहिम को सफल बनाने को तैयार दूनवासी
  • सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी प्रदेशवासियों से पीएम मोदी का साथ देने की अपील की
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तराखंड भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने को तैयार हैं। दूनवासियों ने पीएम के लोक डाउन की समयसीमा बढ़ाने का स्वागत किया। कहा कि यह राष्ट्रभक्ति दिखाने का अवसर है। हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने इस लॉक डाउन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की सुरक्षा के लिए लॉक डाउन की समयसीमा बढ़ाई है। दूनवासी इस मुहिम में पूरा सहयोग करेंगे।
.. राजेन्द्र सिंह रावत, अध्यक्ष, देवभूमि सामाजिक एवं जन विकास सांस्कृतिक संस्था

हम सभी को समझना होगा कि हमारा घर से बाहर निकलना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। घर से बाहर न निकलें। खुद और दूसरों की जान को खतरे में न डालें।
..राजीव शर्मा, सचिव, शिव मंदिर प्रबंध समिति (डालनवाला)

यह देशभक्ति दिखाने का मौका है। अभी तक देश की सेना को ही पराक्रम दिखाकर देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो पाता है। लेकिन, अब देशवासी भी देश सेवा को तैयार हैं।
.. मनमोहन जायसवाल, लखीबाग

यह जन आंदोलन है, जिसमें सभी देशवासी एक साथ मिलकर अपना योगफल दे सकते हैं। आज पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और कोरोना महामारी को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।
विज्ञापन

.. पूजा माटा, शिक्षिका, निरंजनपुर
विज्ञापन

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी साथ देने की अपील

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अगले 21 दिनों के सम्पूर्ण लॉकडाउन के आह्वान में पूरा सहयोग देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से इस लड़ाई में हम सभी भारतवासी अपने प्रधानमंत्री के साथ हैं। जब-जब भी देश पर और मानवता पर संकट आया है, हम सभी की एकजुटता से संकट को दूर करने में कामयाब हुए हैं।

आइए हम संकल्प लें कि अगले तीन सप्ताह तक हम अपने घर में ही रहेंगे। प्रदेशवासियों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं हो, इसके लिए राज्य सरकार और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर रखी हैं। राज्य सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। शासन प्रशासन पूरी तरह एक्टिव है। सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र विकल्प है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें