निजामुद्दीन मरकज से होकर लौटे करीब 600 लोगो को अब तक क्वारंटीन किया गया। इनमें 308 को होम क्वारंटीन हैं। पुलिस मुख्यालय का दावा है कि जल्दी अन्य नमाजियों का भी पता लगा लिया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक अपराध अशोक कुमार ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज़ से 28 दिन में आए लोगों का पतला लगाना और उन्हें कोरोंटाइन करने की कार्यवाही चल रही हैं। अब तक 600 लोग क्वारंटीन किए जा चुके है।
इनमें 308 ऐसे हैं जिन्हें अभी होम क्वारंटीन किया गया हैं। कुछ अन्य नमाजियों के बारे में जानकारी हुई हैं, जिनके बारे में जानकारी की जा रही हैं। उधर लॉक डाउन उल्लघंन के आरोप में 87 मुकदमों में 276 लोगों की गिरफ्तारी की गई हैं।
निजामुद्दीन मरकज से लौट कर आए शहर क्षेत्र के 12 और नमाजियों का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला होगा। उधर अन्य नमाजियों की तलाश में पुलिस कारवाही जारी है। निजामुद्दीन मरकज से उत्तराखंड के नमाजी भी काफी तादाद में होकर आए थे।
इनमें देहरादून और हरिद्वार के नमाजी सबसे ज्यादा थे। अब तो दून पुलिस 38 लोंगो को क्वारंटीन कर चुकी हैं। गुरुवार रात आठ और नमाजियों को दून अस्पताल भर्ती कराया गया था।
राजधानी पुलिस ने शुक्रवार को 12 और ऐसे लोगों को चिन्हित किया, जो मार्च माह में निजामुद्दीन मरकज़ से होकर आये थे। पुलिस अधीक्षक नगर स्वेता चौबे ने बताया कि मेडिकल टीम ने इन लोगों से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इसका फैसला होगा कि उन्हें क्वारंटीन किया जाय। कुछ और नमाजियों के नाम और सामने आए हैं। उनके बारे में जानकारी पता की जा रही हैं।