केंद्र सरकार की ओर से प्राथमिक और अंत्योदय परिवार के राशन कार्ड धारकों को प्रति माह मिलने वाले सस्ते राशन के साथ ही अब अतिरिक्त पांच किलो चावल मुफ्त में दिया जा रहा है।
इन परिवारों को एपीएल की तुलना में पहले ही ज्यादा राशन मिलता है। प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य योजना के एपीएल परिवारों का राशन कोटा अप्रैल से जून माह तक दोगुना किया है।
ये है सस्ते राशन का कोटा
राज्य खाद्य योजना के तहत एपीएल परिवारों को प्रति माह कुल साढ़े सात किलो राशन मिलता है। इसमें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल प्रति कार्ड निर्धारित है। जबकि प्राथमिक परिवारों को प्रति सदस्य के हिसाब से दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल और अंत्योदय परिवार को प्रति कार्ड 35 किलो राशन प्रति माह मिलता है। इसमें 21 किलो 700 ग्राम गेहूं और 13 किलो 300 ग्राम चावल मिलता है।