लॉकडाउन का उल्लंघन कर रुद्रपुर में सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात सुभाष कॉलोनी निवासी युवक ने व्हाट्सएप के जरिए लोगों को मैसेज भेजकर भड़काने का प्रयास किया।
आरोपी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ भी वीडियो बनाकर वायरल की। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
रामपुर बॉर्डर से सटे रुद्रपुर के प्रीत विहार कालोनी को सील कर दिया गया है। जमातियों के चोरी-छुपे इस गांव के रास्ते आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। उत्तराखंड और उतरप्रदेश से लगे रामपुर बॉर्डर को लॉकडाउन के बाद के पुलिस ने पहरा देना शुरू कर दिया था।
इसके बाद भी कई लोग चोरी-छिपे कॉलोनी के रास्ते शहर में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस को इनपुट मिला कि इस रास्ते कुछ जमाती भी निकले है। सीओ अमित कुमार ने बताया एहतियातन गांव को सील किया गया है। गांव के रास्ते आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। स्वास्थ्य व पुलिस टीम गांव में नजर बनाए हुए है।