बावजूद इसके हड़ताल कर्मचारी बिना अनुमति के एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे आम जनमानस में एकत्र हुई भीड़ से कोरोना संक्रमण को लेकर भय का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। इसी मुनादी की बाकायदा वीडियो रिकार्डिंग भी कराई। चेतावनी के बाद कर्मचारी शक्ति प्रदर्शन में मशगूल रहे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ममगांई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 100-150 अज्ञात पुरुषों और महिलाओं ने खेल विभाग के पार्किंग स्थल पर तैनात पीआरडी जवान के मना करने के उपरांत जबरन प्रवेश कर प्रदर्शन किया। इससे कार्य में बाधा उत्पन्न होने के साथ लोकहित प्रभावित हुए। डालनवाला पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहायक कोषाधिकारी से मारपीट में तीसरा मुकदमा
कोषागार पेंशन और हकदारी उत्तराखंड आफिस में मारपीट करने के आरोप में उत्तराखंड जनरल ओबीसी संघ के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक कोषाधिकारी साइबर ट्रेजरी अरविंद कुमार सैनी ने बताया कि हड़ताल कर्मचारियाें ने जबरन आफिस में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं काफी देर बंधक बनाकर भी रखा गया। कार्यालय में दोबारा नजर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में हड़ताली कर्मचारियाें के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।