पुलिस और प्रशासन ने लिब्बरहेड़ी गांव की स्थिति को भांपते हुए स्थानीय लोगों को ग्रुप के माध्यम से वॉलंटियर्स बनाया है। ये गांव की स्थिति से पुलिस और प्रशासन को अवगत कराने के साथ ही उनका सहयोग भी करेंगे। वॉलंटियर्स को फिलहाल गांव में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने को कहा गया है। साथ ही कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करने पर पुलिस को सूचना देने की भी जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी देहात ने किया गांव का निरीक्षण
सोमवार को एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी लिब्बरहेड़ी गांव का निरीक्षण किया। साथ ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बाहर घूम रहे लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के साथ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन का पुलिस कड़ाई से पालन कराएगी। उल्लंघन करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे।