इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म प्रशिक्षण लेने पहुंचे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके ऑफलाइन प्रशिक्षण पर रोक लगा दी गई है। अब अधिकारियों को ऑनलाइन शिक्षण दिया जाएगा।
अधिकारियों के साथ गए संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित कराएं की सभी ट्रेनी आईएफएस अधिकारी कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कर रहे हैं।
अकादमी के अपर निदेशक एसके अवस्थी ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में ही अकादमी के कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रेनी आईएफएस अफसरों को कई माह तक ऑनलाइन परीक्षण दिया गया था।
पिछले बैच के आईएफएस अधिकारियों को विदेश दौरे पर भी नहीं भेजा गया था। साथ ही ट्रेनी आईएफएस अफसरों का दीक्षांत समारोह भी आयोजित नहीं किया गया था और बिना दीक्षांत समारोह के ही अधिकारियों को उनके मूल कैडर वाले राज्यों को भेज दिया गया था।