फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: आईएफएस अफसरों के संक्रमित मिलने के बाद एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश बंद

Fri, 26 Nov 2021 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी में मिड टर्म प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के 11 अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म प्रशिक्षण लेने आए गुजरात, झारखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों और मॉर्निंग वाकर्स समेत तमाम बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संस्थान निदेशक अरुण सिंह रावत की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी मिले संक्रमित

संस्थान निदेशक की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सिर्फ संस्थान के अधिकारियों, र्वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को ही परिसर में दाखिल होने की इजाजत होगी।  दूसरी ओर वन अनुसंधान संस्थान परिसर स्थित  इंदिरा गांधी नेशनल राष्ट्रीय वन अकादमी के अधिकारियों के कोरोना  संक्रमित पाए जाने के बाद संस्थान में स्थित सभी अन्य संस्थानों की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं।
विज्ञापन


 वन अनुसंधान संस्थान निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि एहतियात के तौर पर संस्थान परिसर में भ्रमण करने वाले और पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। कोरोना संक्रमण संस्थान के अधिकारियों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों में ना फैलने पाए, इसके लिए पूरे संस्थान परिसर को सैनिटाइज कराने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने को लेकर भी आदेश जारी कर दिया गया है।

 बता दें कि कोरोना की पहली लहर होने के बाद संस्थान परिसर को लगातार दो साल तक पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के लिए बंद रखा गया था। हालात सामान्य होने के बाद संस्थान निदेशक पर की ओर से मॉर्निंग वाकर्स और पर्यटकों के लिए संस्थान परिसर को खोला गया था। अब जबकि दोबारा कोरोना संक्रमण आईजीएनएफए के अधिकारियों में पाया गया है तो एक बार फिर संस्थान परिसर को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। 

पर्यटकों व मॉर्निंग वाकर्स के प्रवेश पर रोक कुछ समय के लिए ही लगाई गई है और जैसे ही  कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होती है तो दोबारा संस्थान परिसर को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
-अरुण सिंह रावत, निदेशक,वन अनुसंधान संस्थान 

Trending Videos
विज्ञापन

ऑफलाइन प्रशिक्षण पर भी रोक 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में  मिड टर्म प्रशिक्षण लेने पहुंचे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके ऑफलाइन प्रशिक्षण पर रोक लगा दी गई है। अब अधिकारियों को ऑनलाइन शिक्षण दिया जाएगा।  

अधिकारियों के साथ गए संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित कराएं की सभी ट्रेनी आईएफएस अधिकारी कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कर रहे हैं।  

अकादमी के अपर निदेशक एसके अवस्थी ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में ही अकादमी के कई अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रेनी आईएफएस अफसरों को कई माह तक ऑनलाइन परीक्षण दिया गया था।

पिछले बैच के आईएफएस अधिकारियों को विदेश दौरे पर भी नहीं भेजा गया था।  साथ ही ट्रेनी आईएफएस अफसरों का दीक्षांत समारोह भी आयोजित नहीं किया गया था और बिना दीक्षांत समारोह के ही अधिकारियों को उनके मूल कैडर वाले राज्यों को भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें