मुख्य सचिव ने कोविड टेस्टिंग आईसीएमआर और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप कराए जाने के साथ ही, डोर टू डोर केस सर्च और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल शीघ्र से शीघ्र भेजे जाने पर भी जोर दिया है।
विदेशी यात्रियों पर खास निगहबानी
विदेश से आए यात्रियों पर खास निगरानी रखी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसी यात्रियों की सैंपलिंग और मॉनिटरिंग को प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने कोविड पॉजिटिव लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुरूप टेस्टिंग कराए जाने के निर्देश दिए।
कंट्रोल रूम के नंबरों को एक्टिव मोड रखें
मुख्य सचिव ने जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम और उनके नंबरों को एक्टिव मोड में रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड और आईसीयू बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कोविड वैक्सीनेशन की 100 प्रतिशत कवरेज करने, आमजन कोविड अनुरूप व्यवहार एवं मास्क पहनने के प्रति जनजागरूकता के लिए भी लगातार अभियान चलाए जाने को भी कहा।