फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

Tue, 13 Apr 2021 11:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर की इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 'आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें।'

उत्तराखंड में कोरोना: विवाह समारोह में अधिकतम 200 लोग होंगे शामिल, सामाजिक दूरी का करना होगा पालन
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरी एम्स रेफर

कोरोना संक्रमित अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को सोमवार देर रात एम्स रेफर किया गया। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। रविवार को महंत नरेंद्र गिरी कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद से ही वे निरंजनी अखाड़े में आइसोलेट थे। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके पेट में दर्द था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। कोरोना संक्रमित होने की वजह से महंत नरेंद्र गिरी सोमवार को सोमवती अमावस्या का शाही स्नान भी नहीं कर पाए थे। 
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के अब तक 1 लाख 10 हजार 146 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 98492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1767 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 7846 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

वहीं, उत्तराखंड सचिवालय में चार नौकरशाह कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। इनमें एक अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और एक अपर सचिव शामिल हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें