फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : आज मिले रिकॉर्ड 946 कोरोना मरीज, कुल संख्या हुई 22180

Thu, 03 Sep 2020 10:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए। राज्य में 946 नए मरीज मिले। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आकड़ा 22180 हो गया है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड आ रहे हैं तो कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आएं

वहीं आज नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं और 508 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में कुल सक्रिय मामले 6871 हैं। कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 14945 है। देहरादून जिले में 272 कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर में 194,  हरिद्वार में 134, नैनीताल में 105, उत्तरकाशी में 50, अल्मोड़ा में 48, टिहरी में 37, पौड़ी में 31, पिथौरागढ़ में 28,रुद्रप्रयाग में 24, चंपावत में 20, चमोली और बागेश्वर में एक-एक कोरोना मरीज मिला है।

प्रदेश में नौ संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में पांच, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में तीन और बेस अस्पताल कोटद्वार में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। इन्हें मिला कर मरने वालों की संख्या 300 हो गई है। 

डीजी कानून व्यवस्था हुए सेल्फ क्वारंटीन

डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने खुद को क्वारंटीन हो गए हैं। उन्होंने यह निर्णय पत्नी अलकनंदा अशोक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनका एंटीजन टेस्ट निगेटिव आया है। उन्होंने अपने स्टाफ और अधीनस्थों को सचेत रहकर काम करने के निर्देश भी दिए हैं। ताकि, संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

भारतीय चिकित्सा परिषद कार्यालय चार दिन रहेगा बंद

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद का कार्यालय शुक्रवार से चार दिन तक बंद रहेगा। यह फैसला कुछ कर्मचारियों के खांसी जुकाम से पीड़ित होने के चलते परिषद ने लिया है। परिषद में कार्यरत सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट भी होगा। 

परिषद के रजिस्ट्रार रणवीर सिंह पंवार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आठ सितंबर तक कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया है। परिषद के कुछ कर्मचारी खांसी जुकाम से पीड़ित हैं। इस दौरान कर्मचारी होम क्वारंटीन में रहेंगे। सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट होगा। जरूरत पड़ने पर परिषद की ओर से जिस कर्मचारी को बुलाया जाएगा, वही कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होंगे।

कोविड वार रूम पहुंचा कोरोना

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना अब वार रूम तक भी पहुंच चुका है। वार रूम के क्लोज कॉन्ट्रेक्ट में आई एक डॉक्टर के संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना के स्टेट को-आर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इसके अलावा उनके स्टाफ में कार्यरत सात अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। 

दून अस्पताल में डॉ. खत्री को जहां अस्पताल की व्यवस्थाओं का नोडल अफसर बनाया गया है, वहीं, वह स्टेट को-ऑर्डिनेटर का कार्य भी देख रहे हैं। वार रूम के रूप में मरीजों को जरूरत के हिसाब से अस्पताल और कोविड केयर सेंटर भेजना, डॉक्टरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का कार्य भी संचालित होता है।

वार रूम में आमद कराकर ड्यूटी पर जाने वाली एक डॉक्टर को कोरोना संक्रमण होने के बाद डॉ. खत्री ने भी खुद को आइसोलेट कर दिया है। 56 वर्षीय डॉ. खत्री हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज हैं। इसलिए डॉक्टर ने उन्हें खास एहतियात बरतने की सलाह दी है। जल्द ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा। साथ ही उनके स्टाफ में तैनात और उनके संपर्क में आने वाले करीब सात स्वास्थ्यकर्मियों को जांच कराने और खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है। 

तीन दिन तक घर से काम करेंगे सीमैट कर्मचारी

राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) भवन में चल रहे सभी कार्यालयों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइज कराया जाएगा, जबकि सभी कर्मचारी अगले तीन दिनों तक घर से काम करेंगे। शिक्षा महानिदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि एससीईआरटी में दो लेक्चरर, एक उपनिदेशक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा वर्चुअल लैब के एक इंजीनियर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एससीईआरटी के कर्मचारियों का निदेशालय अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में लगातार आना जाना रहता है। इससे संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए कर्मचारियों को तीन दिन तक घर से काम करने को कहा गया है।

भाजपा महानगर कार्यालय आठ सितंबर तक बंद

मंडल अध्यक्ष और पार्षद के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद भाजपा महानगर कार्यालय को आठ सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए हैं।  

महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी और पार्षद आलोक कुमार ने कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के संपर्क में कई अन्य लोगों के आने की भी आशंका है, इसलिए दफ्तर को बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।

उन्होंने दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों से भी अपना टेस्ट कराने और कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।  इसके अलावा उन्होंने सभी पदाधिकारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में हमें खुद, अपने परिवार और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उठानी होगी। भाजपा महानगर के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कोरोना टेस्ट कराए हैं।
विज्ञापन

लालकुआं विधायक दुम्का और नेता प्रतिपक्ष के पुत्र सुमित कोरोना संक्रमित

लालकुंआ विधायक नवीन दुम्का समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों में दहशत हैं। इधर में हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के पुत्र और कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विधायक ने कहा कि वह 28 अगस्त से होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन होने और जांच कराने की अपील की है।


इधर, मोटाहल्दू स्थित इंडियन बाटलिंग गैस प्लांट के तीन कर्मचारियों और लालकुआं की एक युवती में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। लालकुआं ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें