फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Uttarakhand: महाराष्ट्र से ट्रक में बिना पास ऋषिकेश आए तीन जिलों के 33 लोग, ट्रक सीज

Sun, 17 May 2020 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

33 प्रवासी यात्रियों को बिना पास के महाराष्ट्र से उत्तराखंड लेकर आ रहे ट्रक चालक के खिलाफ रायवाला पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। थानाध्यक्ष रायवाला हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि रविवार को सप्तऋषि बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान महाराष्ट्र नंबर का एक ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को रोककर चेकिंग की गई तो उसके अंदर 33 प्रवासी यात्री मिले, जो कि बिना पास के महाराष्ट्र से ट्रक चालक को किराया देकर आ रहे थे। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


ट्रक के अंदर चालक का परिचित से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि उक्त प्रवासी महाराष्ट्र के जिला धुले व पुणे से किराया भाड़ा लेकर ट्रक में भरकर उत्तराखंड ला रहे थे। परिचित ने ट्रक चालक की पहचान समाधान पाटील पुत्र अशोक नषिवासी बाबुलबाड़ी थाना धुले महाराष्ट्र के रूप में कराई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया है। एक दिन पूर्व भी 62 लोग ट्रक में सवार होकर नासिक मुंबई से मुनिकीरेती ऋषिकेश पहुंचे थे। जिसे पुलिस ने सील करते हुए चालक को गिरफ्तार कर दिया था।

विज्ञापन

तीन जिलों के 33 सवारी आ रही थी उत्तराखंड

थानाध्यक्ष हेमंत खंड़ूड़ी ने पूछताछ के दौरान पाया कि उक्त प्रवासियों में 28 व्यक्ति टिहरी, चार चमोली और एक रुद्रप्रयाग का है। यह ट्रक से अपने गांव जाना चाहते है, प्रवासियों ने बताया कि लॉकडाउन से सभी का रोजगार बंद हो गया है। सभी उक्त ट्रक को किराए भाड़े पर अपने-अपने घर जाने के लिए बुक किया था।  थानाध्यक्ष ने उक्त प्रकरण से जिला प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों को सूचित कर सभी प्रवासियों का मेडिकल परीक्षण कराया।

बिना पंजीकरण आ रहे प्रवासी, नहीं लग पा रही रोक
योगनगरी ऋषिकेश में बिना पंजीकरण के बाहरी राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड प्रवासियों के आने का सिलसिला लगातार जा रही है। ऐसे में यहां लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। रविवार को भी दिल्ली में रह रहे 25 टिहरी मूल के लोग बिना पंजीकरण के एक निजी बस में सवार होकर मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान पहुंच गए। आनन-फानन में प्रशासन ने सभी के स्वास्थ्य की जांच की और स्थानीय बसों की सहायता से उनके गंतव्यों की ओर भेजा। केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड मूल
के लोगों को भेजने का क्रम लगातार जारी है।

इसमें प्रशासन की ओर पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं बसों में भेजने की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही सभी के नाम व पते का ब्यौरा प्रशासन के पास मौजूद है। मगर इसके बावजूद बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों का बिना पंजीकरण और परमिशन के आने का क्रम जारी है। खास बात यह है कि यहां आने से पूर्व इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण होने की भी कोई पुष्टि नहीं है। बीते शनिवार को भी नासिक, महाराष्ट्र से रुद्रप्रयाग मूल के 62 लोग एक ट्रक में सवार होकर मुनिकीरेती पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों की तत्परता दिखाते हुए फौरन इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिस पर प्रशासन ने सभी के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनके गंतव्यों की ओर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें