फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: संभलकर रहें, अगले एक हफ्ते बरपेगा गर्मी का कहर, 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Sun, 17 May 2020 08:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मौसम विभाग ने जारी किया वीकली बुलेटिन, सप्ताहभर खिलेगी धूप
  • 23 या 24 मई तक 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा पारा
  • रविवार को रुड़की में 40.8 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में यह सप्ताह गर्मी का असर दिखाने वाला होगा। मौसम विभाग की ओर से जारी वीकली बुलेटिन में साफ किया गया है कि इस सप्ताह में दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने इस सप्ताह एक दिन को छोड़कर बाकी दिन आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, सोमवार को सुबह से तेज धूप खिलने के बाद शाम को कुछ जगहों पर बादल और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मंगलवार को पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। सुबह से ही तेज धूप की वजह से तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।

उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को तेज धूप की वजह से तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक और इसके बाद 22 मई व 23 मई को 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 24 मई तक देहरादून का तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है।
विज्ञापन


रातें भी होंगी गर्म
न केवल दिन में सूरज की तपिश के बीच गर्मी सताएगी बल्कि रातों को भी गर्मी अपना रूप दिखाने वाली है। मौसम विभाग ने रात के तापमान में भी सप्ताह भर में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। रात का न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री तक पहुंच सकता है।

रुड़की में 40.8 डिग्री पहुंचा तापमान

प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को रुड़की में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया तो जोशीमठ में अधिकतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

रविवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। आसमान खुला और तेज धूप के बीच हल्की गर्म हवाओं ने गर्मी और बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी जिलों में गर्मी का असर तेज होने लगा है। हरिद्वार जिले में रुड़की में दिन का तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया। देहरादून में भी दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर और ऊधमसिंह नगर में भी 37 डिग्री से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले समय में मैदानी जिलों में गर्मी और सताएगी। हालांकि, पर्वतीय जिलों में भी कई जगहों पर तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। रविवार को रिकॉर्ड हुए तापमान में जोशीमठ में सबसे कम 15 डिग्री तापमान आया है।
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान

देहरादून : 36.1
पंतनगर : 36
मुक्तेश्वर : 24.5
नई टिहरी : 26.2
पिथौरागढ़ : 29
उत्तरकाशी : 25
अल्मोड़ा : 31
नैनीताल : 26
जोशीमठ :  15
ऊधमसिंह नगर : 37



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें